जयपुर में जारी हुए 11 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड, महंगाई राहत कैंपों में लगी लोगों की कतारें
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप आमजन में दिन प्रतिदिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं। कैपों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। रोजाना लाखों लोग महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त कर रहे हैं।
वहीं, जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ महंगाई राहत कैंपों के सफल आयोजन में जुटा है। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित स्वंय महंगाई राहत कैंप की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
कलक्टर ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे जिसके बाद अब तक कुल 11 लाख 60 हजार 409 महंगाई राहत कार्ड जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 1 लाख 84 हजार 738, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 2 लाख 37 हजार 389, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 2 लाख 37 हजार 389 लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 16 हजार 408, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 1 लाख 97 हजार 882, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 67 हजार 694, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 80 हजार 692, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 93 हजार 686, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 32 हजार 32, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 12 हजार 499 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
जिला कलक्टर ने हरमाड़ा एवं विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा में आयोजित महंगाई राहत कैंपों का औचक निरीक्षण किया। कैंप में जरूरी इंतजामों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कलक्टर ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किये।
लाभार्थियों से संवाद करते हुये उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य बिजली का बिल एवं जन आधार ले जाकर किसी भी स्थान पर आयोजित महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है एवं मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त कर सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: