---विज्ञापन---

Jaipur: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर जेल प्रहरी, 300 की तबीयत बिगड़ी

Jaipur: राजस्थान की 100 जेलों के जेल प्रहरी पिछले 5 दिनों भूख हड़ताल पर हैं। जोधपुर में भूख हड़ताल कर रहे 25 जेल प्रहरियों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे प्रदेश में 300 से अधिक जेल प्रहरी अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि जेल प्रहरी वेतनवृद्धि की मांग को […]

---विज्ञापन---

Jaipur: राजस्थान की 100 जेलों के जेल प्रहरी पिछले 5 दिनों भूख हड़ताल पर हैं। जोधपुर में भूख हड़ताल कर रहे 25 जेल प्रहरियों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे प्रदेश में 300 से अधिक जेल प्रहरी अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि जेल प्रहरी वेतनवृद्धि की मांग को लेकर इस साल 2 बार आंदोलन कर चुके हैं। उनकी मांग है कि उनका वेतन भी पुलिसवालों के बराबर हो।

जनवरी में की थी भूख हड़ताल

बता दें कि इससे पहले पूरे प्रदेश के जेल प्रहरियों ने जनवरी में भूख हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार से समझौता हुआ था। जिसमें जल्द ही नए वेतनमान लागू करने का समझौता भी हुआ था। लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी जब समझौता लागू नहीं हुआ तो एक बार फिर जेल प्रहरी आंदोलन पर उतर आए हैं।

---विज्ञापन---

प्रदेश के 100 से ज्यादा जेल प्रहरी अस्पताल में भर्ती

जेल प्रहरियों ने पहले 7 दिनों तक जेल में ही काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद अब पिछले 5 दिन से मैस का बहिष्कार कर सिर्फ पानी पीकर ड्यूटी कर रहे हैं। जिसके कारण जोधपुर जेल के 25 जेल प्रहरियों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं, उधर जेल प्रहरियों का कहना है कि भले ही पूरे स्टाफ को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़े लेकिन वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक सरकार उनकी सारी मांगें नहीं मान लेती। बता दें कि पूरे प्रदेश से 300 से ज्यादा जेल प्रहरियों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2023 09:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola