Jaipur: उर्जा मंत्री बोले- बिजली योजना से 94 लाख घरेलू व 12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ

Jaipur, Energy Minister Bhanwar Singh Bhati

Jaipur: ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को 2023 के बजट में की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना का लाभ देना शुरू कर दिया है। वहीं किसानों को प्रतिमाह 2000 यूनिट निशुल्क बिजली देने की योजना को लागू कर उपभोक्ताओं को लाभ देना प्रारम्भ कर दिया हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक 94 लाख घरेलू व 12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिन उपभोक्ताओं ने मंहगाई राहत कैम्पों में पंजीकरण नही करवाया है ऐसे उपभोक्ता भी स्थाई केम्प में जाकर शीघ्र पंजीकरण करवाएं। जिससे उनको भी इन योजनाओं को लाभ मिलना शुरू हो सके।

विज्ञापन

11 लाख से अधिक किसानों को मिल रही निःशुल्क बिजली

भाटी ने कहा कि प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना का लाभ मिले और इसके लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहें है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई तक एक करोड़ 24 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 93 लाख 50 हजार घरेलू उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाया है और इनको इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसके साथ उन्होंने बताया कि 11 लाख 44 हजार कृषि उपभोक्ताओं को भी निःशुल्क बिजली योजना का लाभ मिल रहा हैं।

इस तरह मिल रहा योजना का लाभ

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 100 यूनिट तक बिजली का उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली मिल रही है। 200 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को प्रथम 100 यूनिट निःशुल्क एवं 200 यूनिट तक लगने वाले सभी अन्य चार्जेज स्थाई शुल्क, विद्युत कर, फ्यूल सरचार्ज आदि भी देय नही होंगें। 200 यूनिट से अधिक बिजली का उपभोग करने वालों को भी 100 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक जनआधार कार्ड पर उपभोक्ता के केवल एक कनेक्शन पर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन

सरकार वहन करेगी 24 हजार करोड़ का वित्तीय बोझ

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना घरेलू व कृषि का लाभ उपभोक्ताओं को बिलिंग माह जून से देना प्रारम्भ कर दिया है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 24 हजार करोड़ रुपए के वित्तीय भार को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ