जयपुर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ान की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर, मचा हड़कंप

जयपुर के जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Jaipur District Collectorate

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया। पुलिस और बम निरोधक की टीम द्वारा सर्च अभियान किया जा रहा है, लेकिन कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला।

विज्ञापन

जयपुर जिला कलेक्ट्रेट के ऑफिशियल मेल पर एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ा देंगे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने आनन-फानन में कलेक्ट्रेट कैंपस से कर्मचारियों को बाहर निकाला। कलेक्ट्रेट कैंपस खाली होने के बाद बम निरोधक टीम ने चप्पे-चप्पे पर छानबीन की।

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च अभियान

फिलहाल, कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च किया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। धमकी भरा मेल झूठ भी हो सकता है, लेकिन इससे पहले इस तरह के कई फर्जी मेल आ चुके हैं। पुलिस की टीम अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसने यह मेल भेजा है?

विज्ञापन

20 फरवरी को भी आया था धमकी भरा मेल

आपको बता दें कि इससे पहले जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मेल आईडी पर 20 फरवरी को धमकी भरा मेल आया था, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दो दिन बाद 22 फरवरी को कॉलेज के प्रिंसिपल ने मेल खोला तो हड़कंप मच गया। हालांकि, सर्च अभियान में पुलिस को कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ