Jaipur: उपेन यादव के नेतृत्व में बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम गहलोत से की मुलाकात, सौंपा 18 सूत्री मांग पत्र
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में 16 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने रविवार शाम को सीएम गहलोत से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम आवास पर हुई। इस दौरान बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल ने 18 सूत्री मांगों से जुड़ा एक मांगपत्र सीएम को सौंपा। जिस पर सीएम ने बेरोजगारों को आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द से उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के बाद राजस्थान बेरोजगार एकीकृत संघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि सीएम से मुलाकात में युवा बेरोजगारों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द बेरोजगारों की लंबित मांगों को पूरा करेगी। जिससे लाखों बेरोजगारों को न्याय मिल सके। बता दें कि इससे पहले 6 जून को जयपुर में बेरोजगारों का महासम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी शामिल हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: