Jaipur: निलंबित ASP दिव्या के सहयोगी सुमित कुमार पर ACB ने दर्ज किया मामला, आय से अधिक संपत्ति मामले में बनाया आरोपी

ACB Action against ASP Divya Mittal aide sumit kumar

Jaipur: रिश्वत मामले में एसओजी की निलंबित एएसपी दिव्या मित्तल के सहयोगी पूर्व काॅन्स्टेबल सुमित कुमार पर भी एसीबी का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। एसीबी ने सुमित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में मामला दर्ज किया है। एसीबी के अनुसार आबकारी विभाग में रहते हुए बांसवाड़ा और उदयपुर जिले में उसने 1 करोड़ 19 लाख 12 हजार रुपए की संपत्ति बनाई। हालांकि सुमित 2021 में पुलिस की नौकरी से त्याग पत्र दे चुका है।

जांच में एसीबी को मिली 1 करोड़ 19 लाख 12 हजार रुपए की संपत्तियां

सुमित पर एसीबी के डीएसपी मांगीलाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि पूर्व काॅन्स्टेबल सुमित कुमार ने बांसवाड़ा और उदयपुर में नौकरी की। इस दौरान उसके वेतन के अनुसार 22 लाख 76 हजार 148 रुपए का वेतन होता है। लेकिन जांच में 1 करोड़ 19 लाख 12 हजार रुपए की संपत्तियां प्राप्त हुई हैं।

उदयपुर के चिकलवास में उसका आलीशान मकान बना हुआ है। एसीबी ने अपनी जांच में पाया कि सुमित के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में जनवरी 2020 से मार्च 2021 तक 15.65 लाख दिव्या मित्तल ने अपने फोन से ट्रांसफर किए थे। उसने यह राशि उदयपुर व बांसवाड़ा में नौकरी के दौरान शराब माफिया से मिलीभगत कर प्राप्त किए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ