जोधपुर हाइवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, कारण रहा शार्ट सर्किट
Edited By Nirmal Pareek

नागौर-जोधपुर हाइवे पर लगी आग
Edited By Nirmal Pareek

नागौर-जोधपुर हाइवे पर लगी आग
नागौर: राजस्थान के जोधपुर-नागौर नेशनल हाईवे पर खरनाल के पास एक केमिकल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस पास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड से दमकलें मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक हाइवे पर पलटने से टेंकर में आग लग गई तथा केमिकल बहकर सड़क किनारे बहने लगा, जिससे आग सड़क किनारे-किनारे भी लग गई। टेंकर सड़क के बीच पलटने से रास्ता जाम हो गया तथा दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। पुलिस ने दमकम को मौके पर बुलाया, आग का विकराल रूप होने से आग बुझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया। टेंकर के चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बता दें यह घटना जोधपुर हाईवे-62 पर नागौर से 15 किलोमीटर दूर खरनाल की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: