---विज्ञापन---

अब क्या करेंगे हनुमान बेनीवाल? भाजपा में गए RLP के कई नेता; कांग्रेस के पूर्व सांसद ने भी बदली पार्टी

Hanuman Beniwal Crisis Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आरएलपी के मुखिया हनुमान बेनीवाल के लिए संकट की स्थिति बन गई है। दरअसल, उनकी पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में नेता बेनीवाल का साथ छोड़ भाजपा में चले गए हैं। वहीं, आरएलपी के वरिष्ठ नेता उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व सांसद समेत कुछ नेताओं ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Lok Sabha Election 2024 : आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होना है और उससे ठीक पहले राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल को करारा झटका लगा है। दरअसल, आरएलपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग समेत 50 से ज्यादा विपक्षी नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार अलवर से कांग्रेस के पूर्व सांसद करण सिंह यादव ने भी भाजपा में जाने का फैसला किया है। इसके अलावा प्रताप सिंह भी भाजपा की नाव में सवार होने जा रहे हैं। बता दें कि प्रताप सिंह साल 2014 के लोकसभा इलेक्शन में कांग्रेस के टिकट पर चुरू से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि, इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

---खबर नीचे जारी है---

यहां पढ़ें चुनाव की पल-पल की खबर Live

उम्मेदाराम ने थामा कांग्रेस का हाथ

वहीं, बेनीवाल को दूसरा बड़ा झटका उनके काफी करीबी माने जाने वाले नेता ने ही दिया है। हम बात कर रहे हैं उम्मेदाराम बेनीवाल की जो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चर्चा चल रही है कि कांग्रेस उन्हें बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। पार्टी बदलने के बाद उम्मेदाराम ने कहा कि हमारे परिवार और कांग्रेस की विचारधारा एक रही है।

---खबर नीचे जारी है---

उम्मेदाराम ने कहा कि मैंने देश और राज्य की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि उम्मेदाराम को आरएलपी के सबसे बड़े चेहरों में से एक माना जाता था। बाड़मेर में पार्टी को मजबूत करने में उनका रोल काफी अहम रहा था। वह 2 बार विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन दोनों ही बार उनके खाते में हार ही आई थी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: चुनाव की तारीखों से पहले BJP का बड़ा प्‍लान, इन 11 सीटों से बदलेगा MP का गेम

ये भी पढ़ें: आज 3 बजे के बाद देश में क्या-क्या बदल जाएगा? किन-किन चीजों पर लगेगी रोक

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:  Yashwant Sinha को प्रत्याशी बनाएगी कांग्रेस!, इस सीट से मिल सकता है टिकट

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 16, 2024 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola