Lok Sabha Election 2024: आज 3 बजे के बाद देश में क्या-क्या बदल जाएगा? यहां जानें किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी 

Lok Sabha Election 2024: आचार संहिता लागू होने के बाद लोकसभा उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की सभा और रैली के लिए पहले पुलिस को सूचना देनी होगी। उम्मीदवार किसी दूसरे प्रत्याशी के निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके तुरंत बाद से देशभर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। आचार संह‍िता लगने पर आम लोगों के जन जीवन पर तो इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन इससे राजनीतिक पार्ट‍ियों और उनके उम्मीदवारों पर कई तरह के प्रतिबंध लागू होंगे।

विज्ञापन

पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए आचार संहिता

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आचार संहिता लागू की जाती है। देश में 18 वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव होने हैं। अनुमान है कि सात से आठ चरणों में यह चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे चुनावों की तारीखों का ऐलान करने की घोषणा की है। तारीखों के ऐलान के बाद देश में आदर्श आचार संहिता लागू होगी।

विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने के बाद क्या बदलेगा?

  • मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद।
  • किसी भी तरह की रैली या सभा करने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देनी होगी।
  • जानबूझकर ऐसी जगह सभा या रैली न करें जहां दूसरे दल का कार्यक्रम हो रहा हो।
  • पुलिस को रैली का रूट पहले बताना होगा।
  • किसी भी धार्मिक स्थल पर चुनावी सभा या प्रचार नहीं कर सकते।
  • किसी उम्मीदवार की प्राइवेट लाइफ पर टिप्पणी नहीं कर सकते। पार्टी या नेता की आलोचना नहीं करनी।
  • सभा में लाउडस्‍पीकर की अनुमति लेनी होगी।

यह भी जानें

सत्ता पर काबिज सरकार किसी भी तरह सरकारी तंत्र कर्मचारी, एयरपोर्ट, ट्रेन आदि का इस्तेमाल अपनी पार्टी के प्रचार में नहीं कर सकती है। सरकारी दफ्तरों, गाड़ियों का प्रयोग पार्टी प्रचार में नहीं होगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में शराब ले जाने पर नियम हैं। जैसे दिल्ली से बाहर जाते हुए आप अपने साथ केवल एक लीटर शराब ले जा सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में आप घर या ऑफिस में छह लीटर तक शराब रख सकते हैं। इसी तरह गोवा में घर पर बीयर की 24 बोतल और देशी शराब की 18 बोतल शराब रख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने साथ दो लाख तक कैश लेकर चलते हैं तो आप वह पैसे कहां से लाए, उसे कहां ले जा रहे हैं इसके विस्तृत दस्तावेज दिखाने होंगे। नियम तोड़ने वालों पर चुनाव आयोग शराब तस्करी और आईपीसी के नियमों के तहत कार्रवाई करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ