पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, पता चली हादसे की असली वजह

Manvendra Singh Road Accident VIDEO: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इस हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई।

manvendra singh road accident video

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के कार एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Manvendra Singh Road Accident VIDEO: राजस्थान के बाड़मेर से सांसद रहे मानवेंद्र सिंह की कार का 30 जनवरी को एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चिंत्रा सिंह का निधन हो गया। इसके अलावा, मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अलवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/8PMnoCM/status/1752587701704962457

विज्ञापन

दिल्ली से जयपुर जा रहे थे मानवेंद्र सिंह

मानवेंद्र सिंह जसोल अपने बेटे और पत्नी के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरियाणा बॉर्डर के पास खुशपुरी गांव में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें आप देख सकते हैं कि कार तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान अचानक वह एक्सप्रेसवे से उतर कर डिवाइडर से टकरा जाती है।

विज्ञापन

नींद की झपकी आने की वजह से हुआ हादसा

विज्ञापन

बताया जाता है कि यह हादसा नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है। एक्सप्रेसवे से उतरने पर कार 150 मीटर तक जाती है और डिवाइडर से टकरा जाती है। इस हादसे में घटनास्थल पर ही मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया। चित्रा चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से थीं। वह भी लंबे समय से राजनीति से जुड़ी हुई थीं। मानवेंद्र का पैतृक गांव बालोतरा जिले के जसोल में है। हालांकि, वे लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते हैं।

विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं मानवेंद्र सिंह

मानवेंद्र सिंह पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। मानवेंद्र कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।  डॉक्टर जेएस सोलंकी के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह के सीने में चोट लगी है। उनका ब्लड प्रेशर भी लो है। वहीं, उनके बेटे को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ