---विज्ञापन---

राजस्थान

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू का सड़क हादसे में निधन, बेटे मानवेंद्र सिंह भी घायल

Alwar Road Accident: राजस्थान के अलवर में एक सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की मौत हो गई। यह हादसा गाड़ी के डिवाइडर से टकराने की वजह से हुआ।

Alwar Road Accident: (अलवर से नितिन तिवारी की रिपोर्ट) राजस्थान के अलवर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की  एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर डिवाइडर से गाड़ी के टकराने की वजह से हुआ। गाड़ी में जसवंत सिंह के बेटे पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल समेत तीन लोग सवार थे।

---विज्ञापन---

मानवेंद्र सिंह की पत्नी की मौत

मिला जानकारी के मुताबिक, हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है। वे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।  मानवेंद्र सिंह बाड़मेर से सांसद रह चुके हैं। वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।

---विज्ञापन---

हरियाणा बॉर्डर पर हुआ हादसा

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि यह हादसा नौगांवा के नजदीक खुसपुरी में हुआ, जो हरियाणा बॉर्डर पर पड़ता है। हादसे में मानवेंद्र सिंह और उनका बेटा हमीर सिंह घायल हो गए हैं। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अलवर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  राजस्थान: हिजाब को लेकर बढ़ा विवाद, शिक्षा मंत्री बोले- स्कूलों में लगाएंगे रोक

राजनीति में सक्रिय थीं चित्रा सिंह

---विज्ञापन---

मानवेंद्र सिंह के पिता जसवंत सिंह विदेश और रक्षा मंत्री रह चुके हैं। मानवेंद्र की पत्नी चित्रा सिंह भी राजनीति से जुड़ी हुई थीं। वे चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से थीं। मानवेंद्र का पैतृक गांव जसोल (बालोतरा जिला) में है, लेकिन वे लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रह रहे हैं।

---विज्ञापन---

मानवेंद्र सिंह के हाथ और नाक में फ्रैक्चर

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह के बेटे के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, मानवेंद्र सिंह के सीने की पसली टूट गई है। यही नहीं, उनके फेफड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। मामले की जानकारी होने पर अलवर के कलेक्टर आशीष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा भी हॉस्पिटल पहुंचे और पूर्व सांसद के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

---विज्ञापन---

अशोक गहलोत ने जताया शोक

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों हिम्मत देने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से सड़क दुर्घटना में घायल मानवेंद्र सिंह जसोल और अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कैसे मानें जिंदगी-मौत से जूझ रहे’; आसाराम को हाईकोर्ट से एक और झटका

First published on: Jan 30, 2024 06:47 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola