---विज्ञापन---

राजस्थान

कैसी है पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे की तबीयत, डॉक्टर ने बताया हाल

Manvendra Singh Road Accident: अलवर में हुए एक सड़क हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Manvendra Singh Road Accident: राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे व पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया। खुद मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने पूर्व सांसद और उनके बेटे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

मानवेंद्र सिंह के सीने में लगी चोट

---विज्ञापन---

डॉक्टर जेएस सोलंकी ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह  मृत अवस्था में अस्पताल लाई गई थीं। वहीं, मानवेंद्र सिंह के सीने में चोट लगी है, लेकिन वे होश में हैं। उनका ब्लड प्रेशर लो था। उनके बेटे हमीर सिंह को भी मामूली चोटें आई हैं।

---विज्ञापन---

कार में चार लोग थे सवार

अलवर के एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना नेशनल एक्सप्रेसवे पर हुई है। कार में चालक के साथ चार लोग सवार थे। हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। तीन लोग घायल हुए हैं। एक की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कैसे मानें जिंदगी-मौत से जूझ रहे’; आसाराम को हाईकोर्ट से एक और झटका

---विज्ञापन---

शाम पांच बजे हुआ हादसा

बता दें कि हादसा नौगांवा पुलिस थाना अंतर्गत खुशपुरी गांव के नजदीक शाम पांच बजे हुआ। बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व सांसद और उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। इस सूचना के बाद अलवर कलेक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे।

---विज्ञापन---

दिल्ली से जयपुर जा रहे थे मानवेंद्र सिंह

---विज्ञापन---

बाड़मेर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के सहित दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। कार को उनका ड्राइवर चला रहा था। इसी दौरान खुशपुरी गांव के नजदीक उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें:  राजस्थान: हिजाब को लेकर बढ़ा विवाद, शिक्षा मंत्री बोले- स्कूलों में लगाएंगे रोक

First published on: Jan 30, 2024 11:31 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola