Rajasthan के बीकानेर में परिवार के 5 सदस्यों ने क्यों मौत को गले लगाया? जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Rajasthan Bikaner Family Suicide: एक पल मे हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। 4 लोग फंदे पर झूलते मिले, वहीं परिवार के मुखिया का शव फर्श पर पड़ा मिला।

Bikaner Family Suicide

Bikaner Family Suicide

Rajasthan Bikaner Family Suicide: राजस्थान के बीकानेर में आज दिल दहलाने वाली वारदात हुई। एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल थे। घटना मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के अंत्योदय नगर की है। परिवार के 4 सदस्य फंदे पर झूलते मिले, वहीं घर के मुखिया का शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस जांच में सुसाइड किए जाने की वजह भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, जान देने वाला परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा था। CO सिटी हिमांशु ने बताया कि अभी सुसाइड करने की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्राथमिक पूछताछ में आर्थिक तंगी और कर्ज चुकाने की परेशानी सुसाइड करने की वजह है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मकान से दुर्गंध आने पर खुला राज

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हनुमान सोनी (45), उनकी पत्नी विमला (40), 2 बेटे मोहित (18), ऋषि (16) और बेटी गुड़िया (14) के रूप में हुई है। चारों शव अलग-अलग कमरों में मिले। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों ने 2 दिन से परिवार के किसी सदस्य को नहीं देखा। दूध के पैकेट भी गेट पर ही पड़े थे। वहीं मकान से अजीब-सी दुर्गंध आ रही थी तो उन्होंने मकान के मालिक अनिल रंगा को फोन किया। उन्होंने आकर दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो परिवार द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया। इससे इलाके में भी सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

4 मर्डर के बाद सुसाइड करने का शक

मकान मालिक अनिल रंगा ने बताया कि हनुमान सोनी परिवार के साथ पिछले 8 महीने से किराये पर रह रहा था। हनुमान सुनार की दुकान पर काम करता था। वहीं SP तेजस्विनी गौतम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंचीं। FSL टीम ने भी मौके पर  पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि एक शक यह भी है कि 4 हत्याएं करने के बाद सुसाइड की गई, क्योंकि घर के मुखिया का शव फर्श पर पड़ा था और उसकी पत्नी और तीनों बच्चे फंदे पर झूलते मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ