Breaking: गैंगस्टर राज हुड्डा का जयपुर में एनकाउंटर!, आमने-सामने हुई फायरिंग हुई पैर में लगी गोली

Encounter of gangster Raju Hooda

Encounter of gangster Raju Hooda

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजधानी जयपुर से इस वक्त एनकाउंटर की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में मोस्ट वांडेट गैंगस्टर राज हुड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के एनकाउंटर के दौरान आमने-सामने हुई फायरिंग में गैंगस्टर अपराधी राज हुड्डा के पैर में गोली लग गई। इस फायरिंग की घटना में राज हुड्डा बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें गैंगस्टर राज हुड्डा हत्या के मामले में पंजाब का मोस्ट वांटेड अपराधी है और उसकी तलश में जुटी हुई है। इस एनकाउंटर के बाद जयपुर की रामनगरिया पुलिस ने राज हुड्डा को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

एनकाउंटर को लेकर एडीशनल डीसीपी ईस्ट अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि रोहतक हरियाणा का एक गैंगस्टर राज हुड्डा पंजाब के परीदकोट में 10 नवंबर को हुए डेरा प्रेमी हत्याकांड में फरार चल रहा था। वह जयपुर में फरारी काट रहा था। सेंट्रल आईबी द्वारा पंजाब पुलिस को बदमाश के जयपुर में छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर पंजाब पुलिस रविवार दोपहर जयपुर पहुंची और रामनगरिया थाने में एक अपार्टमेंट में छिपे हुए बदमाश को पकड़ने पहुंची।

इस दौरान पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। गोली बदमाश के पैर में लगी। फिलहाल गैंगस्टर राज हुड्डा का अस्पताल में इलाज जारी है। इलाज के बाद उसे पंजाब ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ