Dausa: लालसोट में जल संसाधन मंत्री ने किया एनीकटों का शिलान्यास, बोले- 'विकास के कार्याें में धन की कमी आड़े नहीं आएगी'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Dausa: जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि प्रदेश में जल संसाधन क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। ईआरसीपी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में 13 हजार 3 सौ करोड़ रुपए की घोषणा की है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया चालू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री के कर कमलों से ईआरसीपी योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
शनिवार को दौसा के ग्राम समेल में एनीकट का शिलान्यास करते हुए जल संसाधन मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए के 4 एनीकट स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से एक का कार्य पूर्ण हो चुका हैए वहीं दूसरे का कार्य प्रगति पर है। तीसरे एनीकट का समेल में आज शिलान्यास किया गया है उसका कार्य शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा। शनिवार को ही बड़ावाड में 22 करोड़ पचास लाख रुपए की लागत से स्वीकृत एनीकट का भी शिलान्यास किया जाएगा।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक साथ सौ एनीकट की स्वीकृति जारी कर जल संसाधन विभाग को पूर्ण करवाने का जो दायित्व सौंपा गया थाए उसमें से 4 एनीकट लालसोट विधानसभा क्षेत्र में दिए गए हैं। इन एनीकटों के निर्माण से आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए तथा पीने के पानी की जल की उपलब्धता सुगमता से हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। सरकार ने जो जनता से वादे किए थे उनको लगभग पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में महंगाई राहत शिविर संचालित कर आमजन को महंगाई से राहत दिलाने का कार्य पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।
लालसोट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत होदायली के ग्राम समेल में एनीकट शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि जल संसाधन विभाग के माध्यम से लालसोट क्षेत्र में चार एनीकट स्वीकृत कर ग्रामीणों को लाभान्वित करवाने का कार्य जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय द्वारा किया गया है।
इन एनीकटों के निर्माण से आसपास की ग्राम पंचायतों के किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि लालसोट के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिर भी किसी क्षेत्र में विकास की दृष्टि से कार्य की आवश्यकता हो तो गणमान्य नागरिक व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अवगत करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क निर्माण, अन्य सरकारी भवनों के निर्माण सहित अन्य कार्य पूर्ण कराए गए हैं। सरकार ने जनता से जो वादे किए वह शतI.प्रतिशत पूर्ण करने का कार्य कर रही है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: