Coronavirus Cases: राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, राज्यपाल कलराज मिश्र हुए पाॅजिटिव, टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Coronavirus Cases: प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 397 नए केस मिले, जबकि 3 मरीजों की मौत हुई है। वहीं राज्यपाल कलराज मिश्र की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद राज्यपाल ने उनसे मिलने आए लोगों से अपनी कोरोना जांच करवाने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 7,908 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए थे। इनमें से 397 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसमें जयपुर में 85, जोधपुर में 44, झालावाड़ में 42, सीकर में 30, उदयुपर में 31, अजमेर में 29, नागौर में 22, चित्तौड़गढ़ में 11, बीकानेर में 32, प्रतापगढ़ में 13 और अलवर में 13 केस मिले थे।
बता दें कि इससे पहले सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी कोरोना पाॅजिटिव आए थे। प्रदेश में कोरोना के मामले नए वेरिएंट के हैं। जो काफी तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है। इस संक्रमण की चपेट में आने वाले ज्यादातर मरीजों में केवल हल्के खांसी-बुखार, जुकाम के लक्षण दिख रहे हैं।
इस सकंमण से ठीक होने में 3-4 दिन लग रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य सचिव ने प्रदेश में सभी सीएमएचओ को आदेश जारी कर टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही डॉक्टर्स को निर्देश दिए है कि जिन मरीजों में कोविड के लक्षण दिखे उनकी जांच जरूर करवाने के लिए कहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: