Congress screening committee: कांग्रेस हाईकमान ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, गोगोई-पायलट समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Congress screening committee: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया। बता दें कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी चुनाव में टिकट वितरण से जुड़े फैसले करती है। कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार शाम सांसद गौरव गोगोई को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
गौरव गोगोई असम के पूर्व सीएम तरूण गोगोई के बेटे हैं इससे पहले अलवर से पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को इस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया था। लेकिन इसके तुरंत बाद कांग्रेस हाईकमान ने एक रिवाइज्ड सूची जारी करते हुए तरूण गोगोई को इसका चेयरमैन नियुक्त कर दिया।
Congress President Shri @kharge has constituted the Screening Committee for the ensuing Assembly Elections-2023, in Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Telangana, with immediate effect. pic.twitter.com/xbcFz8o36X
— Congress (@INCIndia) August 2, 2023
स्क्रीनिंग कमेटी में तरूण गोगोई के अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी अभिषेक दत्त को भी सदस्य बनाया गया है। इन सबके अलावा सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट, सीपी जोशी और तीनो सह प्रभारियों को भी इसका सदस्य बनाया है।
स्क्रीनिंग कमेटी में सचिन पायलट को जगह देकर कांग्रेस हाईकमान ने शक्ति संतुलन बनाने का प्रयास किया है। इससे पहले पायलट को चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया था। कुल मिलाकर कांग्रेस हाईकमान ने यह साफ कर दिया कि चुनाव प्रचार के साथ-साथ टिकट वितरण में भी सचिन पायलट की अहम भूमिका होगी।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: