कांग्रेस मौन सत्याग्रहः देश की छवि को पीएम मोदी ने खराब किया, डोटासरा बोले- 'जनता की अदालत में हमें न्याय मिला'

Congress Maun Satyagraha in Jaipur

Congress Maun Satyagraha: राहुल गांधी को मानहानि मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आज कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह कर रहे हैं। जयपुर में भी शहीद स्मारक पर मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

देश की जनता अति बर्दाश्त नहीं करेगी-डोटासरा 

शहीद स्मारक पर मौजूद सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इन्होंने अति कर दी है। देश की जनता अति को बर्दाश्त नहीं करेगी। डोटासरा ने आगे कहा कि देश की छवि को तो पीएम मोदी ने खराब किया। उन्होंने अमेरिका में जाकर एक कार्यकर्ता की तरह अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा दिया। देश में क्या चल रहा है। सबको पता है। राहुल गांधी के बोलने से छवि खराब कैसे हुई।

विज्ञापन

डोटासरा ने आगे कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में जनता की अदालत में हमें न्याय मिला। हमें सुप्रीम कोर्ट से भी न्याय मिलेगा। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी को हराकर सबक सीखाएगी।

https://twitter.com/INCRajasthan/status/1679047649133985793

विज्ञापन

पायलट बोले- मेरे उठाए मुद्दों पर पार्टी और सरकार में सहमति

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पहले हम भगवान से मांगते हैं, दूसरी बार हम अदालत से इंसाफ मांगते हैं। अवमानना के मामले में इतनी बड़ी सजा दी गई है। रंधावा ने कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी के नेता की आवाज बंद करना इतिहास में पहली बार हुआ है। 1978 में भी जनता दल की सरकार ने इंदिरा गांधी को जेल भेजा था। राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोकने के लिए सब कुछ किया गया। हिमाचल और कर्नाटक में राहुल गांधी की जुबान बंद करने का रिजल्ट देख लिया।

कांग्रेस के मौन सत्याग्रह में हिस्सा लेने के लिए सचिन पायलट भी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पेपरलीक और मेरे उठाए गए मुुद्दों पर पार्टी और सरकार में सहमति है। सरकार जल्द ही विधानसभा में ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए एक कानून लाएगी ताकि लोगों पर कार्रवाई हो।

विज्ञापन

हम बीजेपी से लड़ेंगे- खाचरियावास

इस अवसर पर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस के लोगों को मार देना चाहते हैं। आप कल सीएम गहलोत और डोटासरा को मार दोगे तो इससे कुछ नहीं होगा। नए लोग तैयार हो जाएंगे। आप उस पार्टी को चुनौती दे रहे हो जो अंग्रेजों से भी नहीं डरी। हम बीजेपी से लड़ेंगे, झुकेंगे नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ