---विज्ञापन---

राजस्थान में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, महेश जोशी का नाम List में नहीं आने से बौखलाए कार्यकर्ता

Mahesh Joshi Supporters at PCC office Jaipur: महेश जोशी के टिकट पर सस्पेंस बना हुआ है। पांच सूची जारी होने के बाद भी उनका नाम लिस्ट में नहीं है।

---विज्ञापन---

Mahesh Joshi Supporters at PCC office Jaipur: के जे श्रीवत्सन: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पांच लिस्ट जारी हो चुकी हैं। हालांकि कई मंत्रियों को टिकट नहीं मिला है, जबकि कुछ नेताओं का टिकट काटा गया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया।

गेट के ऊपर चढ़ गए समर्थक 

मंत्री महेश जोशी के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। समर्थक इस दौरान गेट के ऊपर चढ़कर कार्यालय में घुस गए। उन्होंने अपने हाथ में महेश जोशी के समर्थन में तख्तियां ले रखी थीं। दरअसल, पांच लिस्ट जारी होने के बाद भी महेश जोशी का नाम लिस्ट में नहीं है। कहा जा रहा है कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है।

---विज्ञापन---

बता दें कि राजस्थान के दो मंत्रियों महेश जोशी और शांति धारीवाल के टिकट पर पिछले कई दिनों से सस्पेंस बरकरार है। दोनों नेताओं पर 25 सितंबर 2022 को कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ बगावत के आरोप लगे थे। इसके बाद महेश जोशी को इस्तीफा तक देना पड़ा था।

---विज्ञापन---

अनुशासनहीनता पर हो चुकी है कार्रवाई

कैबिनेट मंत्री जोशी को विधायकों की समानांतर बैठक आयोजित करने के लिए अनुशासनहीनता का नोटिस दिया गया था, दरअसल, तब कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव होना था और अशोक गहलोत इसके लिए दावेदारी जता रहे थे, उसी दौरान गहलोत के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन वे इस मीटिंग में जाने के बजाय धारीवाल के बंगले पर अलग बैठक करने लगे। इस पर पार्टी ने कार्रवाई की थी। बता दें कि राजस्थान में एक ही चरण में 25 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

First published on: Nov 01, 2023 08:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola