'मैडम मुझे हेलीकॉप्टर दिलवा दीजिए...', टीना डाबी से फरियादी ने क्यों कर डाली ये अजीबोगरीब डिमांड?

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में मौके पर समस्याएं सुन रहीं कलेक्टर टीना डाबी से एक शख्स ने हेलीकॉप्टर की डिमांड कर डाली। उसकी मांग सुनकर अधिकारी चौंक गए। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

Rajasthan News

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में कलेक्टर टीना डाबी रात्रि चौपाल में लोगों की समस्याओं का निवारण कर रही थीं। उस दौरान एक फरियादी उनके पास पहुंचा और अपने लिए अजीबोगरीब डिमांड कर डाली। फरियादी ने कहा कि मैडम मेरे लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवा दें, ताकि मैं अपने घर जा सकूं। ये डिमांड सुनकर कलेक्टर समेत तमाम अधिकारी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल ये मामला अतिक्रमण से जुड़ा था। फरियादी ने कहा कि उसके घर जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसकी वजह से वह परेशान है। इसलिए अपनी गुहार लेकर सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचा है, ताकि घर का रास्ता खुलवाया जा सके। टीना डाबी ने फरियादी की समस्या को सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा देकर संतुष्ट किया।

विज्ञापन

सुर्खियों में रहती हैं टीना डाबी

बता दें कि टीना डाबी राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी हैं, जो लोगों की समस्या के जल्द समाधान के लिए जानी जाती हैं। इसी क्रम में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था, जिसमें अपनी समस्याएं लेकर लोग पहुंचे थे। इसी बीच जोरापुरा गांव के रहने वाले मांगीलाल ने अपनी पीड़ा कलेक्टर को बताई। मांगीलाल ने कहा कि उनके घर का रास्ता रोक लिया गया है। फसलें अभी भी खेत में पड़ी हैं। अगर घर में कोई बीमार हो जाए तो गाड़ी जाने के लिए भी जगह नहीं बची है। बीमार आदमी को चारपाई पर उठाकर अस्पताल जाना पड़ता है। इस रास्ते पर एक टीचर ने अतिक्रमण कर रखा है।

विज्ञापन

इसलिए आप घर आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवा दें। मांगीलाल ने शिकायत दी कि इस रास्ते पर पीटीआई खेराजराम ने अतिक्रमण कर रखा है। रास्ते की जमीन पर उसने जीरा बो दिया है। इस वजह से आने-जाने में परेशानी होती है। टीना डाबी ने पीड़ित की फरियाद सुनकर एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीना डाबी ने कहा कि मामले में पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी। 7-8 दिन में रास्ते को खुलवा दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ