चित्तौड़गढ़: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने फिर एक बार बड़ा चुनावी दांव चला है। सीएम गहलोत ने बड़ा निर्णय लेते हुए जानकारी दी है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर तहसील के गांव दौलतपुरा में लोकदेवता अमरा जी भगत का पेनोरमा बनेगा। पेनोरमा निर्माण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।
बता दें इसमें अमरा जी भगत के द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा। यहां पर मुख्य पेनोरमा भवन, सभागार, हॉल, पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, छतरी, स्कल्पचर्स, ऑडियो-विडियो सिस्टम, शिलालेख, विभिन्न आर्ट वर्क सहित अनेक कार्य होंगे।
इस पेनोरमा के लिए जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ द्वारा आराजी नंबर 366/115 रकबा 1.20 हैक्टर भूमि आवंटित की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाडरी समाज और जन भावनाओं के अनुरूप लोकदेवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) पेनोरमा निर्माण की स्वीकृति दी है।
जानें कौन थे अमरा भगत
चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदिया तहसील के भदेसर में संत शिरोमणि अमरा भगत का समाधि स्थल है। जब संत अमरा भगत का जन्म हुआ तो उन्होंने जन्म के 9 दिन तक अपनी मां का दूध नहीं पिया था। सूर्य पूजन की रस्म पूरी करने के बाद मां का दूध पीने पर इस यशस्वी बालक की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। उस समय देश में प्लेग नाम की महामारी और लाल ताव के नाम की बीमारी फैली तो उन्होंने इस महामारी से बचाने के लिए अनगढ़ बावजी की धूनी पर अमरा भगत ने घोर तपस्या की और लोगों को बचाया।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines