सीएम गहलोत ने राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का किया उद्घाटन, बोले- खेलों में अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा प्रदेश
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम से राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश की 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों और 535 नगरीय निकायों में वीसी के जरिए इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री अशोक चांदना के अलावा कैबिनेट के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया गया। इस दौरान राजस्थान के परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मैं चाहता हूं प्रदेश के प्रत्येक खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका मिले इसलिए हमने हिंदूस्तान के इतिहास में पहली बार शहरी और ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत की है। गहलोत ने कहा कि पिछली बार 30 लाख लोगों ने हिस्सा लेकर इतिहास बनाया था। इस बार 58 लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्हांेने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश खेलों के मामले में अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा है।
खेल मंत्री अशोक चांदना से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि इस आयोजन का मकसद राजस्थानियों को फिट और हिट रखना है। पूरे प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर गांव, कस्बे और शहर के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस आयोजन से राजस्थान की जनता और स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगी।
इससे पहले खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया 5 अगस्त से 18 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलो में 7-7 खेल स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं। ग्रामीण ओलिंपिक में कबड्डी(बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) और रस्साकशी (बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी। शहरी ओलिंपिक में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. एवं 400 मी.), फुटबॉल (बालक/वर्ग), बास्केटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी।
इन खेलो में कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमे ग्रामीण खेलो में 46 लाख 12 हज़ार 365 एवं शहरी खेलो में 12 लाख 38 हज़ार 267 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन में 11 हजार 252 पंचायतों एवं 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल आरंभ होंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-2024 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलो का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए 130 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: