गहलोत ने बिना नाम लिए फिर से साधा निशाना, कहा- उनकी एप्रोच ठीक नहीं

CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: कांग्रेस में चल रही खींचतान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों में सचिन पायलट पर तंज कसा है। सीएम गहलोत ने बांरा में मिडिया से बात करते हुए पायलट को लेकर कहा कि राजनीति में हर किसी की एंबीसन होती है, इसमें गलत नहीं। आगे उन्होंने कहा महत्वाकांक्षा होना अलग बात है लेकिन उनकी एप्रोच का फर्क है। वो ठीक नहीं।

सीएम गहलोत ने कहा कि अभी जरुरत है राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जीते और देश में कांग्रेस में मजबूत हो। अशोक गहलोत पार्टी के भीतर की चुनौतियों पर कहा हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। राजनीति में हर किसी की महत्वाकांक्षा होती है। हमें बुरा क्यों लगता है? फर्क सिर्फ दृष्टिकोण का है। हम सबको मिलकर अगला चुनाव जीतना चाहिए। यह देश और कांग्रेस के लिए जरूरी है।

Advertisment

बता दें, राजस्थान में कांग्रेस विधायक की बैठक के बहिष्कार के बाद सीएम गहलोत सचिन पायलट को लेकर हमलावर है। सीएम गहलोत ने हालांकि, सचिन पायलट का नाम नही लिया, लेकिन इशारा पायलट की तरफ ही माना जा रहा है।

हालांकि अब तक मोटे तौर पर सबकुछ शांत सा ही रहा है लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने आज फिर अपनी बयानों में संकेत दिया कि वे अभी भी मजबूत स्थिति में हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ