Churu News: चुरू में ट्रक से टकराया पिकअप वाहन, हादसे में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Churu News: चूरू में एक पिकअप और ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 1.00 बजे चूरू जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के पास स्थित रतनपुर गांव के पास हुई।
अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान हिसार के सहारा गांव निवासी विमला (63), कृष्णा (60), सरस्वती (5), अंकित (8) व अंजलि (5) एक ही परिवार के सदस्य के रूप में हुई है। मृतक सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Rajasthan | Five including two women and three children died in a road accident where a pickup truck collided with a truck, in Churu, at around 1.30-2.00 am during the early hours today. Victims were from Haryana: Police pic.twitter.com/dihaOQhz6y
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 2, 2023
सादुलपुर स्टेशन के एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतकों और घायलों को 108 एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। और 3 गंभीर रूप से घायलों को हिसार रेफर किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: