अजीबोगरीबः कोर्ट में भैंस की हुई पेशी, बयान दर्ज होने के बाद मिली अगली तारीख, हैरान कर देगा ये मामला

jaipur News, Jaipur chomu news, Buffalo News, rajasthan news
विज्ञापन

Rajasthan News: किसी भी कोर्ट में आपने आरोपियों या फिर पीड़ितों को पेश होते हुए देखा होगा। इनके अलावा कोर्ट परिसर में वकील, पुलिस वाले और मुंशी भी घूमते देखा होगा। पर… क्या आपने कभी सुना या देखा है कि कोर्ट में किसी भैंस की पेशी हुई है? नहीं सुना तो राजस्थान की एक कोर्ट में ऐसा वाक्या सामने आया है। यहां एक भैंस की कोर्ट में पेशी हुई है। सरकारी वकील ने भैंस के मालिक से जानकारी भी की। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

10 साल पहले चोरी हुई थी भैंस

जानकारी के मुताबिक मामला जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले चरण सिंह शेखावत की करीब 10 साल पहले भैंस चोरी हुई थी। पीड़ित ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने भी भैंस की तलाश शुरू कर दी। बताया गया है कि चोरी के कुछ समय बाद पुलिस ने भैंस को राजस्थान के ही भरतपुर जिले से बरामद किया था। हालांकि बताया गया है कि भैंस लावारिस हाल में मिली थी।

विज्ञापन

पुलिस ने भरतपुर से बरामद की थी भैंस

भैंस की बरामदगी के बाद पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया। पीड़ित को पहचान के लिए बुलाया गया। चरण सिंह शेखावत ने अपनी भैंस की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने भैंस को चरण सिंह के सुपुर्द कर दिया। क्योंकि मामले में केस दर्ज था तो कोर्ट की कार्यवाही भी शुरू हुई। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है। इसी मामले में जयपुर के पास चौमू कोर्ट में सुनवाई थी।

सरकारी वकील ने किया निरीक्षण

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बरामद भैंस को पेश करने के लिए चरण सिंह शेखावत को समन जारी किया था। कोर्ट के आदेश के अनुसार, पीड़ित चरण सिंह एक पिकअप गाड़ी में भैंस को लेकर कोर्ट पहुंचा। जहां सरकारी वकील ने भैंस को देखा और चरण सिंह से संबंधित मामले में जानकारी ली। बताया गया है कि अभी भैंस का मेडिकल नहीं हुआ है। इसलिए आशंका है कि इस मामले में अगली तारीख भी दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ