Jaipur: राजस्थान भाजपा आज राज्य सरकार के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत सचिवालय का घेराव करने जा रही है। हजारों की तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता सचिवालय घेराव के लिए रवाना हुए। अंबेडकर सर्किल के पास पुलिस प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा की गई बेरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरु कर दिया। अंबेडकर सर्किल पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई।
बीजेपी नेता ट्रक में सवार होकर सचिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रक में सीपी जोशी,राजेंद्र राठौड़,सतीश पूनिया,गजेंद्र सिंह अलका मूंदड़ा सहित तमाम बड़े नेता बैठे हैं।
राठौड़ बोले- मुखिया के पैरों में बंधी पट्टियां खोलेगी जनता
सचिवालय महाघेराव से पहले बीजेपी मुख्यालय पर एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह समेत कई नेता मौजूद रहें। रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं को जयपुर में प्रवेश करने से रोक रही है। सरकार बीजेपी के इस प्रदर्शन से डर गई है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार सच बोलने वाले मंत्री को उसको पद से बर्खास्त कर देती है। जल्द ही प्रदेश की जनता के सामने लाल डायरी का सच बाहर आएगा।
उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन में शामिल होने आया कार्यकर्ता गहलोत सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। वहीं जनता प्रदेश के मुखिया के पैरों में बंधी दोनों पट्टियां खोलने का काम करेगी।
किरोड़ीलाल बोले- आपके घोटोले जनता के सामने लाएंगे
वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब किसी टायर में कील लग जाती है तो गाड़ी चलाने के लिए टायर बदला जाता है। उसी तरह सीएम गहलोत के पैरों में भी कील चुभ गई है। ऐसे में अब उन्हें भी बदलने की जरूरत हैं।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार के पैर में कील घुस गई और दूसरे पांव में पट्टा बंधा हुआ है। सांसद ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने सत्ता में रहते हुए जो भी घोटाले किए उसको हम जनता के सामने लाएंगे।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
17 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines