Rajasthan By Election : दौसा से जगमोहन मीणा को टिकट, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Candidates List For Rajasthan By Election 2024 :राजस्थान में उपचुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य की 7 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

PM Modi, Amit Shah, JP Nadda BJP

BJP Candidates List For Rajasthan Asembly By Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, जिसमें 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। पार्टी ने दौसा से जगमोहन मीणा को उम्मीदवार बनाया। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?

विज्ञापन

भाजपा सीईसी की बैठक के बाद पार्टी ने राजस्थान उपचुनाव के लिए सूची जारी की। पार्टी ने देवली-उनियारा सीट पर 2023 के उम्मीदवार को बदलते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बनाया। वहीं, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा दौसा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे। रामगढ़ से सुखवंत सिंह और सलूंबर से दिवंगत अमृत लाल मीणा की पत्नी शांता देवी मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सुखवंत 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 2023 में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

खींवसर से चुनाव लड़ेंगे रेवंत राम डांगा

राजेंद्र भांबू झुंझुनू सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। वे भी 2018 में भाजपा उम्मीदवार रह चुके हैं, लेकिन 2023 में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। पार्टी ने साल 2023 में आरएलपी से आए रेवंत राम डांगा पर खींवसर से भरोसा जताया है। बीजेपी ने चौरसी सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

विज्ञापन

राजस्थान में इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

विज्ञापन

सीट  : उम्मीदवार का नाम

दौसा : जगमोहन मीणा
झुंझुनू : राजेंद्र भांबू
रामगढ़ : सुखवंत सिंह
देवली-उनियारा : राजेंद्र गुर्जर
खींवसर : रेवंत राम डांगा
सलूंबर : शांता देवी मीणा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ