---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 3 से 6 दिसंबर के बीच करेगी प्रवेश, जानें पूरा रूट मैप!

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 3 से 6 दिसंबर के बीच राजस्थान में प्रवेश करने की उम्मीद है। इसे लेकर अभी से कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के 5 जिलों से होकर गुजर सकती है। खबर है कि सीएम […]

---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 3 से 6 दिसंबर के बीच राजस्थान में प्रवेश करने की उम्मीद है। इसे लेकर अभी से कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के 5 जिलों से होकर गुजर सकती है। खबर है कि सीएम अशोक गहलोत इस यात्रा की अगवानी कर सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को साझा करने के लिए देश भर में 3,500 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने का फैसला किया है। राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

---विज्ञापन---

झालावाड़ से करेगी प्रवेश

वहीं यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राहुल के प्रतिनिधि सुशांत मिश्रा और उनकी टीम झालावाड़ पहुंच चुकी है और यात्रा के रूट की रूपरेखा बनाई जा रही है। झालावाड़ के पीपाड़ा क्षेत्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 3 दिसंबर की रात को प्रवेश करेगी।

ये रहेगा संभावित रूट

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के 5 जिलों से होकर गुजरेगी। ऐसे में यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को दौसा में अनेक मंत्रियों ने दौरा किया और भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया है। इस दौरान दौसा जिले में भी लालसोट से बांदीकुई तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया गया। बता दें यह यात्रा मध्यप्रदेश के बाद झालावाड़ से राजस्थान में प्रवेश करेगी और उसके बाद कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर होते हुए दौसा पहुंचेगी। दौसा के बाद यह यात्रा अलवर होते हुए अन्य राज्य में प्रवेश करेगी।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी प्रतिदिन 22 किलोमीटर पैदल चलेंगे

राहुल गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रतिदिन 22 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी और गहलोत सरकार इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच लगातार यह संदेश भी देना चाहेगी कि वो एकजुट हैं और सरकार या पार्टी में कहीं कोई गुटबाजी का माहौल नहीं है। इसके लिए 3 दिसंबर से यात्रा में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल होंगे।

First published on: Nov 12, 2022 06:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola