लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल सस्ता, राजस्थान कैबिनेट मीटिंग में CM भजनलाल का बड़ा ऐलान

Rajasthan Petrol Diesel Price Reduce : 15 मार्च सुबह 6 बजे से राज्यभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू होंगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल और डीजल के दामों में विसंगतियां थी, अब सरकार ने वैट पर 2% की कटौती की है। जिससे पेट्रोल और डीजल 1 से 5 रुपये तक सस्ता होगा।

Bhajanlal Sharma | Rajasthan CM | Threat Call

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

Rajasthan Petrol Diesel Price Reduce: राजस्थान में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में दो प्रतिशत की कमी की है। जानकारी के अनुसार वैट कम होने के बाद राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल की कीमत 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक कम होगी। वहीं, डीजल के दाम 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक कम होंगे।

विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दामों में विसंगतियां थी

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल और डीजल के दामों में विसंगतियां थी। उनका कहना था कि पेट्रोल और डीजल के रेटों में जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर और गंगानगर में काफी अंतर था। सीएम ने कहा कि दोनों के दामों में करीब 5 रुपये तक अंतर था। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, अब सरकार ने इस विसंगति को दूर करते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में 2 फीसदी की कमी की है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन

कल सुबह 6 बजे से लागू होंगी नई दरें

जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने से राज्य सरकार पर इसका 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा। 15 मार्च सुबह 6 बजे से राज्यभर में पेट्रोल-डीजल की नई घटी हुई कीमतें लागू होंगी।

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी तक हो गया है। बता दें महंगाई भत्ता बढ़ने से राज्य के 4.40 लाख कर्मचारियों को इसका फायद मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ