---विज्ञापन---

लड्डू खिलाए, पुलिस वैन को घेरा, पूरी फिल्मी थी Gangster Anandpal के फरार होने की कहानी

Gangster Anandpal ने पुलिस वैन में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को लड्डू खिलाए थे जिसमें नशीला पदार्थ था। इसके बाद उसके साथियों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस टीम पर हमला बोला और उसे छुड़ाकर फरार हो गए।

---विज्ञापन---

Gangster Anandpal escape story from jail van: गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर के 7 साल बाद उसमें शामिल पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया है। दोषी ठहराए गए 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जोधपुर कोर्ट ने हत्या की धारा 302 के महत मामला चलाने और जांच करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद एक बार फिर राजस्थान, हरियाणा और आसपास के अन्य राज्यों में आतंक का दूसरा नाम आनंदपाल की चर्चा है। वैसे तो उसके कई आपराधिक किस्से हैं लेकिन इनमें से एक है साल 2015 में उसके फरार होने का।

पेशी के बाद अजमेर जेल लौट रहा था आनंदपाल

बात 3 सितंबर 2015 की है, हत्या, लूटपाट समेत अन्य संगीन मामलों में आरोपी आनंदपाल पुलिस की गिरफ्त में था। उसे कोर्ट की पेशी से पुलिस वैन में अजमेर जेल लेकर जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम में उसका एक राजदार शामिल था। रास्ते में आनंदपाल ने मिठाई खाने की इच्छा जाहिर की। उसने ऐसा जताया कि वह खुश है और वह अब कुछ दिन में जमानत पर बाहर निकल जाएगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

लड्डूओं में था नशीला पदार्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आनंदपाल ने पुलिस वैन में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को जो लड्डू खिलाए थे उसमें नशीला पदार्थ था और उसे खाकर सब बदहवास हो गए थे। जो कथित पुलिसकर्मी उसके साथ मिला हुआ था उसने आनंदपाल की हथकड़ी खोल दी, इसी बीच फिल्मी स्टाइल में उसके भाई और अन्य लोगों ने पुलिस वैन को घेरा और फायरिंग करते हुए आनंदपाल को छुडाकर वहां से फरार हो गए।

2 साल चला था चूहे-बिल्ली का खेल

आनंदपाल के फरार होने के बाद पुलिस की काफी बदनामी हुई। तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी गैंगस्टर की धरपकड़ के लिए लगाए गए। बताते हैं 2 साल चूहे-बिल्ली का खेल चला। फिर 24 जून 2017 को आनंद पाल का एनकाउंटर हुआ। लेकिन इस एनकाउंटर पर कई सवाल उठे। आरोप था कि एके 47 से पुलिस टीम पर गोलीबारी करने वाले आनंदपाल के शरीर में छह गोलियां कैसे लगी? वहीं, गैंगस्टर के परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर अब फैसला आया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Gangster Anandpal Encounter में कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 पुलिसकर्मियों पर चलेगा हत्या का केस

First published on: Jul 24, 2024 09:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola