के जे श्रीवत्सन, जयपुर
Rajasthan rape news: राजस्थान के ब्यावर जिले में मोबाइल देकर चार से पांच नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाके में एक गिरोह सक्रिय है, जिसमें शामिल आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों को पहले मोबाइल फोन दिया। फिर लड़कियों के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए और अब उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं।
परिजनों का आरोप सक्रिय है गिरोह, टारगेट कर बनाता है लड़कियों को निशाना
जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला विजयनगर थाना इलाके का है। 3 नाबालिग लड़कियों के पिता ने थाने में सामूहिक रूप से रिपोर्ट दी है। शिकायत में कहा गया है कि हमने अपनी-अपनी बेटियों से जानकारी ली तो पता चला कि यह एक गिरोह है, जिसमें सोयल मंसूरी, सोहेब, अयान, अफरान, साहिल, आशिक कुरैशी, नामालूम, रियान, जावेद, आमान, करीम, फैजान और अन्य 10-15 लड़के हैं।
पीड़िताओं को दूसरी लड़कियों से मिलवाने का बनाते थे दबाव
सूत्रों के अनुसार शिकायत में कहा गया है कि गिरोह के पास हमारी बेटियों के अलावा अन्य नाबालिग लड़कियों के फोटो एवं वीडियो है, जिससे उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है। अन्य लड़की से संपर्क कराने पर इन्हें छोड़ने का झूठा आश्वासन दिया जाता है। गिरोह में शामिल आरोपी हमारी बेटियों को अपने जाल में फांस रहे हैं। उन्हें छोटे-छोटे खिलौने और मोबाइल जैसे प्रलोभन देकर फंसा रहे हैं। जैसा हमारी बेटियों के साथ हुआ, ठीक वैसा ही इलाके की अन्य नाबालिग लड़कियों के साथ भी हुआ है। ये लोग धमकियां देकर मिलने का दबाव बनाते हैं। उनके साथ जबरदस्ती कैफे में चलने और उनकी पसंद के कपड़े पहनने के लिए दबाव बनाते हैं।
लड़कियों ने परिजनों को सुनाई आपबीती, हुआ शारीरिक शोषण
शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी बेटियों से बात की तो पता चला कि उन्हें शारीरिक शोषण के लिए एक-दूसरे की सहेलियों से मिलवाने का दबाव बनाया था। मना करने पर घरवालों को जान से मारने की धमकियां भी दी। आज जब हमारी बेटियों की सहेलियों के घर वालों से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी बेटियों के पास भी इसी प्रकार के फोन हैं। उनके साथ भी इसी प्रकार की घटनाएं हुई है।
3 मुकदमे दर्ज किए, 7 आरोपियों को हिरासत में लिया
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया फिलहाल 4-5 नाबालिग सामने आईं है। शिकायत में पता चला है कि कुछ युवकों ने उनको मोबाइल दिए। इसके बाद दबाव बनाकर देह शोषण किया। इस पर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
गुस्साए परिजनों ने स्थानीय थाने का किया घेराव
गुस्साए परिजनों ने स्थानीय थाने का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िताओं को जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा था। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के धनराज कावड़िया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों से बात की है। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने बताया कि ये घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। इस घटना के बारे में जो समझा और सुना, यह अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है। ये लोग ब्लैकमेलिंग का धंधा करते हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines