Rajasthan Politics: बाजरे की रोटी, लहसुन चटनी... विधानसभा में लगा बुफे, कांग्रेस ने रखी ये मांग

Rajasthan Assembly Congress MLA Demonstration: 21 फरवरी को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के एक बयान पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

विधानसभा में खाना पहुंचाते कार्यकर्ता

Rajasthan Assembly Congress MLA Demonstration: राजस्थान विधानसभा में शनिवार को उस समय कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला जब यहां कुछ लोग बड़े-बड़े टिफिन लेकर सदन के गेट पर पहुंचने लगे। दरअसल, विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और इन टिफिनों में उनके लिए खाना आया था।

विज्ञापन

बता दें 21 फरवरी को विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा था। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के एक बयान पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में लागे होने वाली अधिकांश योजनाओं का नाम अपनी ‘दादी’ के नाम पर रख देती थी।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है 

जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद से कांग्रेस विधायक विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए। विधायकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बीजेपी विधायक पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दादी कहकर संबोधित कर रही हैं। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

खाने में मक्का- बाजरे की रोटी और मिक्स सब्जी पहुंची

शनिवार को कांग्रेस विधायकों के लिए अनिल शर्मा के घर से खाना पहुंचा। बता दें जब कभी विधानसभा में इस तरह की परिस्थिति होती है अनिल शर्मा के घर से ही विधायकों के लिए खाना आता है। आज खाने में मक्का- बाजरे की रोटी, मिक्स सब्जी, हलवा, कादी, लहसुन चटनी, मेथी और आलू की सब्जी आई। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक किए गए निलंबित

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा सचिव की टेबल तक पहुंच गए थे। हंगामा करने पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, हुसैन गैसावत, रामकेश मीणा, हाकम अली खान, अमीन कागजी, जाकिर और संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। बता दें विधानसभा 24 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लेकिन कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन जारी है और शुक्रवार रात उन्होंने सदन में ही बिताई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ