Alwar News: सामाजिक अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली बोले- 'आमजन के सपने साकार कर रहे महंगाई राहत कैंप'

Mahangai Rahat Camp

Alwar News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शुक्रवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गूंदपुर व सालपुर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान वे प्रशासन गांवों के संग अभियान कैंप में भी पहुंचे। मंत्री ने कैंपों का निरीक्षण करने के बाद लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए।

विज्ञापन

जनहित में निरंतर काम कर रही सरकार

जूली ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश भर में आमजन को बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु महंगाई राहत कैम्प आयोजित कर रही है। साथ ही प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के माध्यम से आमजन के जरूरी कार्यों को इन कैम्पों में किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में जनहित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आमजन को जागरूक कर इन राहत कैम्पों के तहत प्रमुख दस योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर लाभान्वित करें।

देश में पहली बार हो रहा ऐसा प्रयोग

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति दस योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसी भी महंगाई राहत कैम्प में कहीं भी रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उन्होंने कहा कि बचत, राहत, बढ़त व सुशासन को साकार करते हुए राज्य सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनता की जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार का एक सकारात्मक प्रयोग है जो देश में पहली बार मुख्यमंत्री गहलोत ने किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ