---विज्ञापन---

Ajmer News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे लाखाें रुपए, मामला दर्ज

अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में 25 साल की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत गंज थाने में दी है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़िए […]

---विज्ञापन---

अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में 25 साल की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत गंज थाने में दी है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़िए –दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर CISF ने शख्स से जब्त किए 64 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा

---विज्ञापन---

बहिन की शादी में हुई थी मुलाकात

मामले की जानकारी देते हुए गंज थाना के हेड कांस्टेबल ने बताया कि 25 वर्षीय (Ajmer News) पीड़िता ने थाने शिकायत में बताया कि अप्रैल 2016 में उसकी बहिन की शादी कोटा में हुई। शादी के दौरान कोटा के रहने वाले समीर नरवाल नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई।

समीर ने उसे दोस्ती करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दोस्ती के लिए मना करने के बावजूद भी समीर के द्वारा उसका मोबाइल नंबर निकलवा कर उसे मैसेज किया गया और बहला-फुसलाकर उससे दोस्ती की।

---विज्ञापन---

नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मई 2020 में आरोपी समीर अपने दोस्त के साथ अजमेर पहुंचा (Ajmer News) और उसे मिलने के लिए बुलाया ओर उसे चाय पिलाई बाद में उसने होटल में चलने के लिए दबाव बनाया। लेकिन उसने मना कर दिया और वह घर निकल गई।

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी समीर ने उसे कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। जिसके बाद वह समीर से मिलने के लिए होटल में गई तो समीर ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Agra House Collapse: जोशीमठ के बाद अब आगरा के 30 घरों पर ‘असुरक्षित’ लाल निशान, देखें Video

ब्लैकमेल कर हड़पे लाखों रूपए

आरोपी समीर बाद में उसकी नग्न फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही कई बार उससे पैसे भी लिए। अब तक वह उससे 4.25 लाख रुपए हड़पे चुका हैं। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 28, 2023 02:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola