गुर्जरों और सरकार के बीच हुआ समझौता, विजय बैंसला बोले- सरकार ने मानी मांगे, अब राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत
Edited By Nirmal Pareek

(File Photo)
Edited By Nirmal Pareek

(File Photo)
जयपुर: राजस्थान में गुर्जर समाज के नेता विजय बैंसला की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की धमकी के बाद सरकार और समीति के बीच सहमति बन गयी है। जैसे ही मांगों पर सहमति बनी, अब तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में प्रवेश नहीं करने की धमकी दे रहे विजय बैंसला के सुर बदल गए। उन्होंने राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करने की बात बोल दी।
बता दें गुर्जर आरक्षण समिति की ओर से बीते दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में रोकने की धमकी दी गयी थी। इस धमकी के बाद सरकार ने विजय बैंसला के नेतृत्व में आरक्षण समीति को वार्ता के लिए बुलाया था। तीन दौर की वार्ता के बाद गहलोत सरकार ने गुर्जर समाज की सभी मांगे मान ली है। मांगे माने जाने के बाद समाज ने नेता विजय बैंसला ने कहा कि, सरकार ने हमारी सभी मांगे मान ली हैं, अब राजस्थान में राहुल गाँधी की यात्रा का स्वागत है।
विजय बैंसला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्थान संस्कृतियों का प्रदेश है, जहां “अतिथि देवो भव” कहा जाता है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आ रही है, उसका हम भी स्वागत करेंगे। अब जब हमारी मांगे सरकार ने मानी है तो फिर हमारे विरोध का अब कोई कारण भी नहीं रहा।
वहीं इस दौरान मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि आज का दिन गुर्जर समाज के लिए ऐतिहासिक रहेगा। जब समाज की काफी लंबे समय से पेंडिंग चल रही मांगों का निपटारा किया गया है। मंत्री ने ये भी कहा कि गुर्जर प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए 90 प्रतिशत से अधिक मुद्दों पर निर्णय लिया गया है। सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री ने मुद्दों को हल करने के लिए एक सकारात्मक रुख व्यक्त किया है।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले उन्होंने मांगे नहीं मानने पर यात्रा का विरोध करने की बात कही थी। सरकार ने गुर्जरों की मांगों को मानने के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला किया है। यह कमेटी एक महीने के अंदर अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की नौकरी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगी। प्रक्रियाधीन,पेंडिंग और बैकलॉग भर्ती के मामले पर सहमति बन गई। देवनारायण बोर्ड के माध्यम से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: