Rajasthan Hindi News: राजस्थान विश्वविद्यालय में 865 कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। जिससे विश्वविद्यालय में आने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संविदा कर्मचारियों ने प्रशासन के सामने 3 सूत्री मांगे रखी है।
और पढ़िए –Punjab News: शराब फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे किसान, तभी सीएम मान का आया ये आदेश, जानें…
ठेका प्रथा बंद करने की मांग कर रहे कर्मचारी
कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के अुनसार राजस्थान विश्वविद्यालय में स्वीकृत संविदा पदों पर 865 कर्मचारी काम कर रहे है। इनमें से 80 प्रतिशत कर्मचारी 10 साल से ठेके पर लगे हुए हैं। इन कर्मचारियों को 300 रुपए प्रतिदिन से भी कम वेतन मिल रहा है। इससे कर्मचारियों की माली हालत खराब हो गई है।
मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा धरना
संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि यूनिवर्सिटी में ठेका प्रथा बंद कर कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाए। जिनका प्रति दिन न्यूनतम वेतन 600 रुपए करते हुए महीने में 26 दिन के जगह पर 30-31 दिन काम पर बुलाया जाए। जब तक हमारी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। हमारा सामूहिक कार्य बहिष्कार और अनिश्चतकालीन धरना जारी रहेगा।
और पढ़िए –SC से AAI को बड़ी राहत, अब आगरा में बनेगा नया टर्मिनल और बढ़ेगा एयरपोर्ट ट्रैफिक
600 रुपए प्रतिदिन किया जाए वेतन
कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन 600 रुपए प्रतिदिन किया जाए। इसके साथ ही ठेके पर लगे कर्मचारियों को ’संविदा नियम 2022’ में सम्मिलित करें। इसके साथ ही कर्मचारियों का दुर्घटना, मृत्यु बीमा भी किया जाए। कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines