SC से AAI को बड़ी राहत, अब आगरा में बनेगा नया टर्मिनल और बढ़ेगा एयरपोर्ट ट्रैफिक

ताजमहल

ताजमहल

विज्ञापन

आगरा: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को SC (सुप्रीम कोर्ट) से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने AAI को आगरा हवाई क्षेत्र में हवाई अड्डे के यातायात को बढ़ाने और आगरा में एक नया टर्मिनल बनाने की अनुमति दी है। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने AAI द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए निर्देश पारित किया है।

और पढ़िए –Punjab News: शराब फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे किसान, तभी सीएम मान का आया ये आदेश, जानें…

विज्ञापन

https://twitter.com/ani_digital/status/1615308407862620160?s=20&t=1ZD64rP5BB3MoM_dD5teoA

 

याचिका में यह कहा गया था 

कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएआई के वकील ऐश्वर्या सिन्हा ने कहा कि अदालत के 11 दिसंबर 2019 के पहले के आदेश में संशोधन किया जाए। इस आदेश के तहत अदालत ने केंद्र को अगले आदेश तक आगरा हवाई क्षेत्र में हवाई अड्डे के यातायात को बढ़ाने के लिए कोई अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

दरअसल, हवाई यातायात बढ़ाने की आपात जरूरत को देखते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पहले के आदेश में संशोधन करने की मांग की थी। एएआई ने अपने आवेदन में कहा था कि प्राधिकरण ने अन्य कारकों के साथ-साथ उड़ान-आरसीएस योजना को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने और बढ़ावा देने के लिए मौजूदा सिविल एन्क्लेव में न्यू सिविल एन्क्लेव के विकास का प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ