Punjab News: शराब फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे किसान, तभी सीएम मान का आया ये आदेश, जानें...

Cm Bhagwant mann

Cm Bhagwant mann

Punjab News: पंजाब के (Punjab) मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने फिरोजपुर स्थित जीरा फैक्ट्री (Jeera Factory) को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट (Tweet) कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा पंजाब की हवा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। कानूनी जानकारों से बातचीत के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। भविष्य में अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1615270706174132224?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1615270706174132224%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

किसान कर रहे थे बंद करने की मांग

पंजाब के किसान लंबे समय से फैक्ट्री को बंद कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना था कि फैक्ट्री के दूषित पानी से आसपास के गांवों में कैंसर (Cancer), पीलिया (Peelia) जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। फैक्ट्री बंद कराने को लेकर कई बार पुलिस और किसानों में झड़प भी हुई थी। पुलिस ने काफी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया था।

विज्ञापन

किसानों में खुशी की लहर

सीएम भगवंत मान ने आज शराब फैक्ट्री बंद करने की सूचना देने के बाद किसानों और जीरा निवासियों में खुशी की लहर है। किसान नेताओं ने कहा था कि जिन किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं वह बिना शर्त रद्द किए जाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ