Rajasthan: सीकर में ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, आत्महत्या के प्रयास में युवती की मौत, युवक फरार

Young man and girl litter in front of train in Sikar

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले से इस दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के लक्ष्मणगढ़ रेलवे ट्रैक पर रसीदपुरा गांव के पास आज सुबह युवक-युवती आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों एक साथ आत्महत्या करना चाह रहे थे। युवती की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं युवक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को राजकीय चिकित्सालय में रखवाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों एक साथ आत्महत्या करना चाह रहे थे। ट्रेन के नजदीक आते ही युवक हाथ छुड़ाकर भाग गया। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसी के हाथ में एक युवक का फोटो मिलने की जानकारी जरूर सामने आ रही है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ