Rajasthan Weather Update: लौटते मानसून से प्रदेश में भारी बारिश, आज इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में विदाई से पहले मानसून प्रदेश को तरबतर करने में लगा हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी है, लेकिन पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश का असर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम बने होने के कारण बीते दिन भी प्रदेश के भरतपुर, जयपुर, कोटा और अन्य दूसरे जिलों में बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

अभी पढ़ें विदा लेते मानसून ने प्रदेश को किया तरतबतर, आज यहां हुई झमाझम बारिश

Advertisment

प्रदेश में विदा होते मानसून की बारिश से खुशनुमा मौसम के साथ थी हल्की ठंडी हवाओं का दौर जारी है। बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई के बीच बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आपको बता दें राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से प्रदेश में बरसात का दौर फिर लौटा है। जो आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में देखने केा मिलेगा। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम तथा कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, सीकर, दौसा, बारां, झालावाड़, नागौर, अजमेर, कोटा, टोंक, अलवर, बूंदी, झुंझुनू, सवाई माधोपुर और आसपास क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इस अवधि के दौरान टोंक, अजमेर, बूंदी और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली के साथ अचानक तेज हवाएं 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ