Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बारिश का कहर....10km लंबा जाम, सर्विस लेन डूबी
Edited By Amit Kasana

Waterlogging on Delhi-Gurugram Expressway
Edited By Amit Kasana

Waterlogging on Delhi-Gurugram Expressway
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे {Delhi Jaipur Highway) पर जलभराव हो गया है। यहां 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। नरसिंहपुर से इफ्को चौक तक गाड़ियां रेंग रही हैं। अंदरुनी सड़ाकों पर ट्रैफिक बाधित है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक गुरुग्राम में करीब 60MM तक बारिश हुई है। जिससे यहां हाईवे समेत मुख्य मार्गों पर पानी जमा हो गया है। प्रमुख मार्गों पर दोनों तरफ की सर्विस लेन पानी में डूब गई है।
#WATCH | Haryana: Massive traffic jam on Delhi-Gurugram expressway amid severe waterlogging due to incessant rainfall in Gurugram pic.twitter.com/UbaDSflLBv
— ANI (@ANI) September 22, 2022
हाईवे पर 10 मिनट का सफर तय करने में 55 मिनट तक लग रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने की मशक्कत करती नजर आई। ऑफिर से घर लौट रहे लोगों को परेशानी हो रही है। गुरुग्राम से नोएडा लौट रहे सचिन पंवार के मुताबिक वह तीन घंटे में किसी तरह घर पहुंचे हैं। हाईवे तालाब में तब्दील हो गया है। खराब वाहन सड़कों पर खड़े हैं। जिसके चलते परेशानी ओर बढ़ गई है। लोग सड़कों पर जमा पानी में से पैदल निकल रहें हैं। जिससे जान माल का नुकसान होने का खतरा बना हुआ है।
वहीं, मौसम विभाग ने एनसीआर में अगले चार दिन तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की सफदरजंग मौसम वेधशाला ने सितंबर से अब तक 58.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है जबकि सामान्य स्तर 108.5 मिलीमीटर है। उत्तर पश्चिम भारत में अनुकूल मौसम प्रणाली नहीं रहने के कारण अगस्त में 41.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो करीब 14 वर्षों में सबसे कम है।
Haryana | In the wake of heavy rainfall on Sept 23 in Gurugram, all corporate offices & private institutions in district are advised to guide employees to work from home so that traffic congestion can be avoided & repair work can be done: Disaster Management Authority, Gurugram
— ANI (@ANI) September 22, 2022
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गुरुग्राम ने यहां कल भारी बारिश के मद्देनजर जिले के सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए निर्देश देने की सलाह दी है। जिससे यातायात की भीड़ से बचा जा सके और जिले में मरम्मत कार्य किया जा सके।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: