Rajasthan: मेयर के खिलाफ धरना देना युवक को पड़ा भारी, समर्थकों ने की जमकर पिटाई

The young man had to protest against the mayor
विज्ञापन

बीकानेर: राजस्थान का बीकानेर कलेक्ट्रेट उस समय दंगल स्थल में तब्दील हो गया जब मेयर के खिलाफ धरने पर बैठे एक युवक की मेयर समर्थकों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया।

दरअसल नगर निगम आयुक्त के खिलाफ मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित कलेक्ट्री पर धरना दे रही थी, इसी दौरान मेयर के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कातेला ने भी मेयर के धरनास्थल के सामने ही धरना शुरू कर दिया।वे सद्बुद्दी यज्ञ भी करने लगे। बस फिर क्या था मेयर समर्थक आपे से बाहर हो गए और सामाजिक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

यही नहीं मेयर समर्थक कुछ युवकों ने कातेला और उनके साथ यज्ञ कर रहे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यज्ञ सामग्री भी उठाकर फैंक दी। हेमंत के सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए गए। थाप मुक्कों से की गई मारपीट के दौरान हेमंत की कमर सहित अनेक हिस्सों में गंभीर चोट लगी। जहां ये पिटाई हुई, वहां से महज सौ कदम की दूरी पर एसपी, एडिशनल एसपी का ऑफिस है, वहीं दूसरी मंजिल पर कलक्टर कार्यालय है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर और प्रशासन का ऑफिस भी यहीं है। यहां तक कि यातायात का एक पुलिसकर्मी ये सारा नजारा देखता रहा लेकिन बीच बचाव करने नहीं आया। इसी जगह से महज सौ कदम पर ही पुलिसकर्मी भी हर वक्त रहते हैं। मारपीट करने वाले युवक बाद में वहां से निकल गए। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ