जयपुर: राजस्थान में काॅलेजों- विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों और छात्र नेताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्रदेश में अब छात्रसंघ चुनावों का बिगुल बज चुका है। राजस्थान के भी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में 26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होंगे। 27 अगस्त को वोटों की गिनती होगी। बता दें कि प्रदेश में दो साल बाद हो छात्रसंघ चुना रहे हैं। पिछले दो साल कोरोना की वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे।
ये रहा पूरा शेड्यूल
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार 18 अगस्त को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 20 अगस्त को फाइनल मतदाता सूची जारी होगी, जबकि 22 अगस्त को उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 22 अगस्त को ही आपत्ति ली जाएगी। 23 अगस्त को फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। वहीं, 26 अगस्त को वोटिंग की जाएगी। 27 अगस्त को काउंटिंग और रिजल्ट आएगा।
बता दें कि सीएम गहलोत ने बीते शुक्रवार को ट्वीट करते हुए चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि, “आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। छात्र संगठनों की मांग को देखते हुए और विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाने के वास्ते विभाग को निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यार्थी संगठन संबंधित काॅलेज एवं विश्वविद्यालय की गाइडलाइंस का पालना करते हुए उत्साह से चुनाव में भाग लें। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है।”
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते दो शैक्षणिक सत्र में छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए गए थे। छात्रों से जुड़े संगठन लंबे समय से चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। आमतौर पर हर शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद अगस्त माह में छात्र संघ चुनाव होते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
39 mins agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
2 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
2 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
4 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
6 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
6 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
6 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
6 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
6 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines