Rajasthan: टोंक में मिले गौवंश के अवशेष, जांच में तीन बंदूक और धारदार हथियार भी जब्त

गोकुशी
विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, टोंक: टोंक निवाई उपखंड के दत्तवास थाना इलाके के ललवाड़ी पंचायत की घासी की ढाणी में गौकशी का मामला सामने आया है। यहां शनिवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय ग्रामीण और हिंदूवादी संगठनों मौके पर जमा हो गये।

सूचना मिलने पर दत्तवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर ढाणी में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान तीन बंदूकों के अलावा घरों से छुरे व अन्य धारदार हथियार मिले है। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सौंपा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ढाणी से सभी पुरूष फरार हैं। वहां सिर्फ महिलायें मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ निवाई मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर उच्चाधिकारीयों को मामले की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मामले में बंजारा जाति के चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस द्वारा नामजद किये गये आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित की गयी हैं। एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताये जा रहे गौवंश के अवशेषों को जब्त का लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ