Rajasthan News: आधुनिक भारत की सेमी हाईस्पीड नई ट्रेन वंदे भारत सुपरफास्ट चेन्नई से रवाना होकर जोधपुर पहुंच चुकी हैं, आज इस ट्रेन का ट्रॉयल रन किया जाएगा। बता दें कि 7 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से इसे रवाना करेंगे। राजस्थान की दूसरी ट्रेन वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से साबरमती तक जाएगी।
केंद्रीय मंत्री भी करेंगे सफर
जोधपुर से साबरमती के मध्य चलने वाली इस ट्रेन को लेकर जोधपुर के लोग काफी उत्साहित हैं, वंदे भारत ट्रेन जोधपुर सिटी स्टेशन से 7 जुलाई को उद्घाटन फेरे पर रवाना होगी इसके बाद इसे उपनगरीय भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से संचालित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर में मौजूद रहेंगे वह भी इस ट्रेन में सवार होंगे। इससे पहले मंगलवार को वंदे भारत सुपरफास्ट चेन्नई से रवाना होकर मंगलवार दोपहर बाद जोधपुर पहुंच चुकी है।
आज होगा ट्रॉयल रन
बुधवार को इस ट्रेन का साबरमती तक ट्रायल रन लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के तहत जोधपुर से बुधवार दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर पाली फालना आबूरोड पालनपुर मेहसाणा स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 9:10 पर साबरमती पहुंचेगी, वापसी में रात 10:05 बजे इन्ही स्टेशनों से होते हुए गुरुवार अलसुबह 4:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसे इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा। आबूरोड में 5 मिनट का ठहराव के अलावा अन्य स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा।
ट्रेन में होंगे आठ कोच
वंदे भारत ट्रेन आठ कोच की होगी इस ट्रेन में 2 ट्रेलर कार ,4 मोटर कार व 2 ड्राइविंग ट्रेलर कार होगी 7 जुलाई को वन्दे भारत के उद्घाटन से जोधपुर रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस ट्रेन में स्कूली बच्चों को भी सफर कराया जाएगा 7 जुलाई को जोधपुर से साबरमती के बीच संचालित वंदे भारत राजस्थान को दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी इससे पहले अजमेर जयपुर दिल्ली के लिए वंदे भारत का संचालन हो रहा है वहीं आगामी सितंबर में जोधपुर को जोधपुर जयपुर दिल्ली के लिए नई वंदे भारत मिल सकती है।
संबंधित खबरें
अलर्ट! दिल्ली म आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
12 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines