Rajasthan News: सरकार की इस योजना का लाभ उठा कर आप भी जीत सकते है लाखों रुपए, बस करना होगा ये काम
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Rajasthan News: राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट से आमजन को सम्मान के साथ आर्थिक स्पोर्ट भी मिल रहा है। जिससे प्रेरित हो कर राज्य का ज्यादातर नागरिक वीडियो कांटेस्ट के जरिए जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। इन वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहें है। जिससे साथ ही अधिक से अधिक प्रदेश वासी जागरूक हो रहे है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर रहे है।
प्रदेशवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर होने वाले वीडियो को सबसे उचित मापदंडों के आधार पर जांचा-परखा जाता है। इसके बाद वीडियो को पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: 31 अगस्त से पहले सुधार लें Voter ID Card की त्रुटियां, वरना मतदाता सूची से होंगे बाहर
बीते दिन 22 अगस्त के परिणाम जारी हुए थे। जिसमें भीलवाड़ा के जहाजपुर निवासी जय सिंह मीणा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीता। वहीं, नागौर के मुंडवा के रहने वाले सागाराम कसनिया ने दूसरा पुरस्कार जीतते हुए 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार अजमेर के मसूदा की रोहिताश कुमावत ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला|
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों को जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: