Rajasthan: प्रदेश में लम्पी वायरस ने तोड़ी पशुपालकों की कमर, सीएम गहलोत ने आमजन से की ये अपील
Edited By Nirmal Pareek

Lumpy Virus: CM Gehlot made this appeal to the general public
Edited By Nirmal Pareek

Lumpy Virus: CM Gehlot made this appeal to the general public
जयपुर: देश में गोवंश में लम्पी स्किन रोग का कहर बरकरार है। ये रोग प्रमुख रूप से गायों को संक्रमित कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिला जहां तकरीबन 70 हजार गाय-बछड़ों की लम्पी वायरस से मौत हो गयी है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी लम्पी वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
वहीं सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से इस आपदा में सहयोग की अपील की है। गहलोत ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर इस गंभीर बीमारी से निपटने का लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें आमजन के सहयोग की जरूरत है।
उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि, “स्वयंसेवी संस्थाओं, गौसेवकों, गौशाला संचालकों, धार्मिक संस्थाओं, धर्म गुरुओं, जनप्रतिनिधिगणों, आमजन एवं पशुपालकों का लम्पी स्किन रोग की रोकथाम में निरंतर पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। आप सभी से आग्रह है कि प्रदेश में गोवंश पर आई इस गंभीर आपदा में इसी प्रकार अपना सहयोग बनाए रखें।”
स्वयंसेवी संस्थाओं, गौसेवकों, गौशाला संचालकों, धार्मिक संस्थाओं, धर्म गुरुओं, जनप्रतिनिधिगणों, आमजन एवं पशुपालकों का लम्पी स्किन रोग की रोकथाम में निरंतर पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। आप सभी से आग्रह है कि प्रदेश में गोवंश पर आई इस गंभीर आपदा में इसी प्रकार अपना सहयोग बनाए रखें। pic.twitter.com/xDeaK0AiOC
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 15, 2022
सीएम गहलोत की आमजन से अपील- सीएम गहलोत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राजस्थान में गोवंश में लम्पी स्किन रोग फैल रहा है। राजस्थान सरकार गोवंश की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोग प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल अस्थायी आधार पर 197 पशुचिकित्सा अधिकारियों और 730 पशुधन सहायकों को नियमित नियुक्ति दी गई है। किसान फार्मर पोर्टल के माध्यम से पशुपालकों को लम्पी रोग के बचाव और रोकथाम के उपायों की एसएमएस के माध्यम से नियमित जानकारी दी जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: