Rajasthan Crisis: केसी वेणुगोपाल ने दिया बड़ा बयान, बोले- राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं, एक-दो दिन में सब साफ हो जाएगा

K C Venugopal

केसी वेणुगोपाल बोले- राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान के बीच कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं हो रहा है, एक-दो दिन में सब साफ हो जाएगा। आगे कहा कि राजस्थान में दो दिन में सब नॉर्मल हो जाएगा।

हालांकि इस दौरान केरल के कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान की वजह से मीडिया पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की चर्चा तो कर रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने आगे कहा कि राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं चल रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वेणुगोपाल ने कहा “मीडिया भले ही इसे नाटक के रूप में देख सकता है लेकिन कम से कम आप कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर चर्चा तो कर रहे हैं। हम इसे बहुत लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे हैं, यह दो दिनों में आसानी से समाप्त हो जाएगा।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ