हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: CM गहलोत ने प्रदेशवासियों से की अपील, 'चिंरजीवी योजना' से जुड़कर लें लाभ

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम अधिक से अधिक लोगों को चिंरजीवी योजना (Chiranjeevi Health Insurance Scheme) की जानकारी देकर उन्हें एवं उनके परिजनों को “चिंरजीवी परिवार” बनाने का प्रयास करें जिससे कभी आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शारीरिक के साथ आर्थिक परेशानी ना हो।

उन्होंने सोशल मीडिया ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘मेरा विनम्र निवेदन है कि हम अधिक से अधिक लोगों को चिंरजीवी योजना की जानकारी देकर उन्हें एवं उनके परिजनों को “चिंरजीवी परिवार” बनाने का प्रयास करें जिससे कभी आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शारीरिक के साथ आर्थिक परेशानी ना हो।’

बता दें कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 जुलाई तक पंजीकृत होने पर आप 1 अगस्त 2022 से योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ ले सकेंगे। 31 जुलाई के बाद पंजीकरण कराने पर योजना का लाभ मिलेगा 1 नवंबर से। यह राज्य सरकार की सबसे बड़ी फ्लैगशिप योजना है, जिसमें राज्य का कोई भी परिवार इस योजना से जुड़ सकता है। योजना से जुड़ने के लिए उम्र, आयु, वर्ग, आयु की कोई बाध्यता नहीं है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जल्द स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए नागरिक 31 जुलाई 2022 से पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें। योजना में अपनी पात्रता की जानकारी लेने के लिये योजना की वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in को देखा जा सकता है अथवा 181 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola