Breaking: चाकसू के पास NH52 पर बस की टक्कर से बालिका की मौत, गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग

accident near chaksu

चाकसू के पास NH52 पर बस की टक्कर से बालिका की मौत

जयपुर: राजस्थान के जयपुर से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है। चाकसू के पास रोडवेज बस की टक्कर से बालिका की मौत हो गयी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी और हाइवे पर जाम लगा दिया। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और समझाइश का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बच्ची परिजनों के साथ बस्सी के रूपपुरा-खतैपुरा से शीतला माता मंदिर के लिए जा रही थी। बच्ची को सरकारी बस ने बायपास पर टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए पदयात्रियों ने जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों की भीड़ ने सरकारी बस को भी आग के हवाले कर दिया। घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने बस में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस आधी से ज्यादा जल गई थी। घटना चाकसू के NH52 स्थित होटल चेची के पास की है। इधर, घटना के विरोध में मृतक बच्ची के परिजन धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिजन अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। वहीं पुलिस के आला अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। चाकसू एसीपी केके अवस्थी, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार अजीत बुंदेला, शिवदासपुरा थानाप्रभारी हरिपाल सिंह सहित पुलिस मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ